Bokaro News : व्यक्तित्व व कृतित्व के लिये हमेशा याद किये जायेंगे पं. परमानंद त्रिपाठी

Bokaro News : 32वीं पुण्यतिथि पर श्रीराम मंदिर-सेक्टर 01 में हुआ भजन-कीर्तन व श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. श्रीराम मंदिर-सेक्टर 01 के संस्थापक पंडित परमानंद त्रिपाठी अपने व्यक्तित्व व कृतित्व के लिए हमेशा याद किये जायेंगे. स्टील सिटी बोकारो में धर्म व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. ये बातें बोकारो-चास के गणमान्य लोगों ने शुक्रवार को कही. मौका था श्रीराम मंदिर-सेक्टर 01 के संस्थापक पंडित परमानंद त्रिपाठी की 32वीं पुण्यतिथि पर मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का. पंडित त्रिपाठी की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित. श्रीराम मंदिर-सेक्टर 01 में भजन-कीर्तन व श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ. मंदिर में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 02 बजे तक प्रसाद का वितरण हुआ. पंडित बच्चन जी महाराज की अध्यक्षता में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ. श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के सचिव हरि नारायण त्रिपाठी ने मंदिर के विकास में एकजुट होकर सभी का योगदान बनाये रखने का आह्वान किया. अनिल त्रिपाठी ने उनके समाज व मजदूर वर्ग के लिए किये गये कार्यों को याद किया. कृष्णकांत त्रिपाठी सहित अन्य ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मंदिर में भजन-कीर्तन देर शाम तक चला. भजन कीर्तन के कलाकारों में पंडित बच्चन पाठक, आराध्या गोस्वामी, पंडित विभू शंकर मिश्र, पंडित श्याम गोस्वामी, पंडित चंद्रकांत शर्मा, हरेकनाथ गोस्वामी, कृष्णा तुलसी, पंडित अरूण पाठक, शैलेश कुमार आदि मौजूद थे. मौके पर अध्यक्ष संतोष कुमार ओझा, सचिव हरि नारायण त्रिपाठी, सह सचिव अनिल त्रिपाठी, नीतिन त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी, दीनानाथ पांडेय, रवि शंकर पांडेय, अरुण कुमार दुबे, मोहन दुबे, अवध बिहारी सिंह, श्रीराम मंदिर के मैनेजर कुंवर जी पांडेय, पुजारी पंडित शिव कुमार शास्त्री, पंडित छोटेलाल झा, पंडित अवधेश, पंडित अजय सहित विमला दुबे, संजय कुमार गुप्ता, राज जन्म रजक, संतोष सिंह, उदय शंकर द्विवेदी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >