2027 में होने वाला पंचायत चुनाव एक चुनौती है : जयराम

जैनामोड़ में जेएलकेएम की बैठक में विधायक जयराम महतो ने कहा कि 2027 के पंचायत चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है।

जैनामोड़. जेएलकेएम अल्पसंख्यक अधिकार मंच की बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को जैनामोड़ में हुआ. अध्यक्षता जेएलकेएम अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जिलानी अंसारी ने की. मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि आपसी विचार से पार्टी और संगठन मजबूत होता है.

वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव के पूर्व 2027 में होने वाला पंचायत चुनाव एक चुनौती है. इसलिए पंचायत स्तर पर जमीनी रूप से कार्य करने की जरूरत है. पार्टी के विभिन्न विंग को हर सप्ताह आपस में बैठक करना चाहिए. संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी तेजी से जनता की समस्याओं का समाधान होगा. इसके पूर्व पार्टी की इकाई बीकेएमएस के कार्यालय का उद्घाटन किया गया.

मौके पर केंद्रीय महासचिव फरजान खान, मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी, केंद्रीय संगठन महासचिव खजामुद्दीन अंसारी, अखलाक अंसारी, शेख शाहिद, सद्दाम हुसैन, अबरार शेख, अताउल्लाह सौदागर, मनसू महतो, रथु लहरी, खुर्शीद आलम, गुप्तेश्वर मंडल, मनोहर सिंह, अब्दुल मुत्तलिब, संतोष सिंह, आजाद खान, अमजद अंसारी, सुनील किस्कू, उत्पल मंडल, मंटू कुंभकार, धीरेन महतो, अनु महतो आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >