Bokaro News : पाकुड़ ने बोकारो को हराया

Bokaro News : जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 किकेट टूर्नामेंट में पाकुड़ ने बाेकारो को हरा दिया.

बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 किकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ग्रुप बी के दो मैच खेले गये. सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये पहले मैच में पाकुड़ ने बोकारो को 23 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकुड़ ने निर्धारित 15 ओवरों में चार विकेट खोकर 96 रन बनाये. सृष्टि हांसदा ने नाबाद 39, बेरोनिका हांसदा ने नाबाद 12 और अनिता हेंब्रम ने 10 रनों का योगदान दिया. बोकारो की गेंदबाज प्रिया राज को दो एवं प्रिया कुमारी को एक सफलता मिली. जवाबी पारी खेलने उतरी बोकारो की टीम 15 ओवरों में तीन विकेट खोकर 73 रन ही बना पायी. टीम की ओर से सर्वाधिक 35 रन प्रिया राज ने बनाये. पाकुड़ की गेंदबाज रेबेका मुर्मू ने एक विकेट लिया. मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए पाकुड़ की सृष्टि हांसदा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ शाहिद खान ने दिया.

रामगढ़ छह रनों से विजयी

दूसरे मैच में रामगढ़ ने देवघर को छह रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 89 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए देवघर की टीम 18 ओवरों में 83 रनों पर सिमट गयी. मैच में उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए रामगढ़ की पलक किशोर प्लेयर ऑफ द मैच रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >