Bokaro news : जेइइ मेन्स सेशन-02 में बोकारो के 100 से अधिक विद्यार्थियों को 90 परसेंटाइल

Bokaro news : जेइइ मेन्स सेशन-02 में बोकारो के 100 से अधिक विद्यार्थियों को 90 परसेंटाइल मिला.

जेइइ मेन्स-2026 सेशन-02 का रिजल्ट सोमवार की देर शाम को निकला. बोकारो के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल हासिल किया है. 99.72 परसेंटाइल के साथ डीपीएस बोकारो का कुमार अनमोल बोकारो टॉपर बना. 99.63 परसेंटाइल के साथ चिन्मय विद्यालय, सेक्टर पांच के ईशान सिन्हा और सूर्या श्रवण 99.50 परसेंटाइल के साथ सेकेंड और थर्ड टॉपर बने. बोकारो में टॉप टेन में छात्रों का दबदबा रहा. एक भी छात्रा शामिल नहीं है.

ये हैं टॉप टेन

क्रम सं. स्कूल छात्र परसेंटाइल

01. डीपीएस बोकारो, सेक्टर चार कुमार अनमोल 99.7202. चिन्मय विद्यालय बोकारो, सेक्टर पांच ईशान सिन्हा 99.63

03. चिन्मय विद्यालय बोकारो, सेक्टर पांच के सूर्या श्रवण 99.5004. दी पेंटीकॉस्टल स्कूल, सेक्टर 12 अर्पण कुमार 99.39

05. डीपीएस, बोकारो सेक्टर चार रितन्मय मिश्रा 99.3406. डीएवी स्कूल, सेक्टर चार फैजान रजा 99.30

07. डीपीएस, बोकारो सेक्टर चार आदित्य मिश्रा 99.2708. डीपीएस, बोकारो सेक्टर चार अनुज 99.23

09. श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल, सेक्टर पांच आदित्य कुमार 99.2210. डीपीएस, बोकारो सेक्टर चार सुदीप लायक 99.21

जेइइ एडवांस की परीक्षा 17 मई को

जेइइ मेन्स परीक्षा में क्वालिफाई विद्यार्थी जेइइ एडवांस-2026 के पात्र होंगे. यह परीक्षा 17 मई को होगी. जेइइ एडवांस के बाद सफल स्टूडेंट्स का जोसा काउंसलिंग के माध्यम से आइआइटी में दाखिला व सीट अलॉटमेंट होता है. जेइइ एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख दो मई और फीस जमा करने का लास्ट डेट चार मई है. एडमिट कार्ड 11 मई 2026 को मिलेगा. रिजल्ट की घोषणा एक जून 2026 को होगी. जेइइ एडवांस की परीक्षा में वही आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने जेइइ मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है.

आवेदन के लिए इतना लगेगा फीस

– जनरल और ओबीसी (लड़के) : 3200 रुपये

– एससी, एसटी और दिव्यांग : 1600 रुपये- सभी वर्गों की लड़कियां (महिला) : 1600 रुपये

– पेमेंट ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआइ)

अलग-अलग कैटेगरी का कट-ऑफ

– अनरिजर्व : जनरल कैटेगरी का दायरा 100.0000000 से लेकर 93.4123549 के बीच

– इडब्ल्यूएस : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का दायरा 93.4105172 से लेकर 82.4164528 तक

– ओबीसी : अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कट-ऑफ 93.4105172 से शुरू होकर 80.9232583 के बीच- एससी : अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 93.4105172 से 63.9172792 तक

– एसटी : अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए कट ऑफ 93.4041748 से 52.0174712 के बीच

कहां कितनी सीटें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान : 18,160 सीटेंराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान : 24,525 सीटेंभारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान : 9,940 सीटें

सरकारी वित्त पोषित संस्थान : 10,228 सीटें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >