सरकारी क्वारेंटाइन से 74 को मिली छुट्टी

बोकारो : सरकारी क्वारेंटाइन में रखे गये 1191 लोगों में से 74 लोगों को बुधवार को छोड़ दिया गया. इसमें 47 बोकारो जनरल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी व सफाई कर्मी शामिल हैं. जबकि 27 तेलो के ग्रामीण हैं. जिले के सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में फिलहाल 1117 लोगों को रखा गया है. सिविल सर्जन डॉ एके […]

बोकारो : सरकारी क्वारेंटाइन में रखे गये 1191 लोगों में से 74 लोगों को बुधवार को छोड़ दिया गया. इसमें 47 बोकारो जनरल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी व सफाई कर्मी शामिल हैं. जबकि 27 तेलो के ग्रामीण हैं. जिले के सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में फिलहाल 1117 लोगों को रखा गया है. सिविल सर्जन डॉ एके पाठक, नोडल पदाधिकारी डॉक्टर एके सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट पवन श्रीवास्तव ने बताया सभी 74 लोगों ने 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है. इस कारण से इन्हें सरकारी क्वॉरेंटाइन हाउस से छुट्टी दे दी गई है. इसके बाद भी इन्हें 14 दिन तक घर में सोशल डिस्टेंसिंग व सुरक्षा उपकरण का पालन करते हुए रहना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >