Bokaro News : औद्योगिक भूखंड शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर बोकारो चेंबर ने जतायी आपत्ति

Bokaro News : बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा), बोकारो प्रक्षेत्र के उपनिदेशक की बैठक हुई.

बोकारो, बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा), बोकारो प्रक्षेत्र के उपनिदेशक मनोज कुमार की बैठक हुई. उपनिदेशक श्री कुमार ने बताया कि उद्योग मंत्रालय, झारखंड की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड आवंटन, लीज रेंट, सर्विस चार्ज आदि मदों में ली जाने वाली राशि को 40 प्रतिशत तक बढ़ाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है. इस प्रस्ताव पर उद्यमियों के साथ विचार-विमर्श कर उनकी राय विभाग को भेजी जानी है. चेंबर के महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि झारखंड में औद्योगिक विकास पहले से ही शिथिल है. वर्तमान परिस्थितियों में औद्योगिक इकाइयों को सरकार की ओर से विशेष प्रोत्साहन की आवश्यकता है, ताकि राज्य में उद्योग-धंधों का विकास हो सके. बोकारो चेंबर ने प्रस्तावित शुल्क वृद्धि का विरोध करते हुए सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है. बैठक में अजय केडिया, मनोज जय, निखिल श्रीवास्तव, उद्यमी विकास संघ के संजय भारती, लघु उद्योग भारती के आशीष रंजन, राजीव रंजन, विनय सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >