Bokaro News : तनिष्क ज्वेलर्स लूट के प्रयास में अब तक चार गिरफ्तार

Bokaro News : तीन अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर, छापेमारी जारी, 11 जनवरी को सेक्टर चार स्थित प्रतिष्ठान में लूट का हुआ था प्रयास.

बोकारो, सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में तनिष्क ज्वेलर्स लूट के प्रयास मामले में बोकारो पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अभी भी तीन अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से दूर है. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एसआईटी सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही है. सभी पेशेवर अपराधी है. ऐसे में मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. ज्ञात हो कि घटना के उद्भेदन के लिए एसपी हरविंदर सिंह ने एसआइटी का गठन किया. लूट के प्रयास मामले में तीन फरवरी को बिहार के बेगूसराय स्थित चेरिया बरियारपुर गांव से प्रिंस कुमार (20 वर्ष) व मो शमशाद (24 वर्ष) को पकड़ा है. प्रिंस पुराना पेशेवर अपराधी है. जबकि मो शमशाद पर बंगाल (सिल्लीगुड़ी) के तनिष्क ज्वेलर्स लूट कांड का आरोपी है. पुलिस ने दोनों के पास से उस वक्त एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा गोली, एक पिठू बैग व तीन मोबाइल बरामद किया था. पांच मार्च को टीम ने घटना में शामिल दो और संदिग्ध को बंगलुरू व सूरत से पकड़ा है. दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर हवाई मार्ग से बोकारो लाया गया. निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. दोनों संदिग्ध बिहार के बेगूसराय का निवासी है. टीम में सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, सेक्टर चार पुअनि मुन्ना रवानी आदि पुलिस अधिकारी शामिल हैं. क्या है मामला 11 जनवरी को सात की संख्या में हथियारबंद अपराधी दिनदहाड़े सेक्टर चार सिटी सेंटर के मुख्य बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में लूट के इरादे से प्रवेश किया. खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए प्रबंधक व कर्मचारियों से कहा कि लूट की घटनाएं बढ़ गयी है. ऐसे में रूटीन जांच के लिए आये हैं. कुछ लोगों की तलाश कर रहे है. सीसीटीवी कंट्रोल रूम व अलार्म की जानकारी ली. कर्मचारी को संदेह हुआ, तो आईकार्ड मांगा गया. साथ ही सेक्टर चार थाना को खबर करने की बात कही गयी. इसी बीच अपराधियाें ने लूट का प्रयास किया. तभी एक कर्मचारी ने अलार्म बजा दिया. ऐसी स्थिति में सभी भाग निकले. शो-रूम के अंदर अपराधियों का एक बैग व बिना सिम का मोबाइल गिर गया. घटना उद्भेदन के लिए एसपी हरविंदर सिंह ने एसआइटी का गठन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >