Bokaro News : बह्मकुमारी संस्थान में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन

Bokaro News : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बोकारो थर्मल शाखा में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन हुआ.

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बोकारो थर्मल शाखा में रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन हुआ. उद्घाटन जिप सदस्य शहजादी बानो, डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी, संस्थान की बहन कुसुम, बहन सुमन, सीआइएसएफ के निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, मुखिया चंदना मिश्रा, अनि राजीव कुमार कर्ण, डॉ बी सुदर्शन व मीनू झा ने किया. संस्थान की बहनों और अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व अज्ञानता के अंधकार को समाप्त कर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है. मनुष्य को शांति के लिए बाहर भटकने के बजाय अपने भीतर के शिव तत्व को पहचानने की आवश्यकता है. ईश्वरीय ज्ञान के माध्यम से ही जीवन को तनावमुक्त और सुखद बना सकते हैं. कहा कि शिव की आराधना का वास्तविक अर्थ अपने विकारों का त्याग करना है. आरती रानी, चंदना मिश्रा ने भी संबोधित किया. समारोह के दौरान शिव महिमा पर आधारित कई आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. संस्थान के सदस्यों ने समाज को व्यसन मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया. मौके पर बोकारो शाखा के शैलेष भाई, बहन सीमा, प्रियंका प्रिया, गायत्री, सर्व देव सिंह, भाई बद्री अंबिका, मुकेश कुमार, शशिरंजन, सुजीत कुमार, रंजीत सिंह आदि थे.

तेनुघाट के सत्संग में उमड़े अनुयायी

तेनुघाट स्थित सत्संग भवन में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी महाराज के 138वें जन्मोत्सव पर रविवार को सत्संग का आयोजन हुआ. इसमें सैकड़ों सत्संगी व अनुयायियों ने भाग लिया. मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी पूर्व विधायक बबीता देवी भी पहुंचीं और ठाकुर अनुकूल चंद्र के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये. मौके पर ऋतिक होपन हेंब्रम, राधेश्याम सिन्हा, केके एल दास, आनंदमय साव, रामनाथ मरांडी, निर्मला देवी, फूलमती देवी, झामुमो जिला महासचिव मुकेश कुमार महतो, उमेश महतो, प्रकाश कुमार महतो, राजेंद्र महतो, दीपक गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >