Bokaro News : तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Bokaro News : जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह उत्तरी पंचायत में घटी घटना

Bokaro News : जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह उत्तरी पंचायत के रजवारडीह निवासी प्रदीप रजवार(39 वर्ष) की भुचुगंडीह तालाब में डूबने से मौत हो गयी. प्रदीप रजवार रविवार की सुबह शौच के लिए तालाब के किनारे गया था, तभी पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया. आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों के सहयोग से उसे तालाब से निकल कर इलाज के लिए जैनामोड़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिवार पर आ गया संकट :

मृतक अपने पीछे मां, पत्नी समेत दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है. इस घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक व्यक्ति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. उसकी मौत से परिवार पर संकट आ गया है. पंचायत के मुख्य प्रतिनिधि बलराम तिवारी ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

घटना की जांच करने पहुंची पुलिस :

जरीडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि प्रदीप को पानी में तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह डूब गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >