Bokaro News : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में चंदनकियारी के एक परिवार के चार लोग घायल हो गये और एक की मौत हो गयी.

सड़क दुर्घटना में चंदनकियारी प्रखंड के अमलाबाद इमामबाड़ा मुहल्ले के एक परिवार के चार लोग घायल हो गये और एक की मौत हो गयी. घटना सोमवार की है. सुबह सभी लोग ऑटो (जेएच 10 बीआर-2490) से ट्रेन पकड़ने के लिए धनबाद स्टेशन जा रहे थे. धनबाद जिले के जोड़ापोखर के समीप ट्रक (एचआर 73 सी-7631) के साथ ऑटो की टक्कर हो गयी. ऑटो में सवार 65 वर्षीय राजमणि देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका के पति 75 वर्षीय परमेश्वर ठाकुर, पुत्र 35 वर्षीय कृष्ण कुमार ठाकुर, पुत्रवधू 28 वर्षीय मौसम कुमारी, नतिनी 18 वर्षीय सोनम कुमारी और ऑटो चालक इम्तियाज अंसारी भी घायल हैं.

फरार ट्रक जब्त

कृष्ण कुमार की हालात गंभीर बतायी जा रही है, जिसका इलाज धनबाद के असर्फी अस्पताल में चल रहा है. अन्य घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में जारी है. इधर, दुर्घटना के बाद फरार ट्रक को पाथरडीह से जब्त कर लिया गया. चालक कृष्ण कुमार और खलासी अंकज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >