Bokaro News : एटीएम उखाड़ कर ले जाने के प्रयास मामले में एक गिरफ्तार

Bokaro News : 23 अक्टूबर की रात नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही से बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम उखाड़ कर ले जाने के प्रयास मामले में गिरोह के सरगना को पुलिस ने बुधवार को धनबाद से गिरफ्तार किया है.

नावाडीह. 23 अक्टूबर की रात नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही से बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम उखाड़ कर ले जाने के प्रयास मामले में गिरोह के सरगना को पुलिस ने बुधवार को धनबाद से गिरफ्तार किया है. थाना में उससे पूछताछ की जा रही है. शाम को एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी घंटों पूछताछ की. जानकारी के अनुसार गिरोह में आधा दर्जन अपराधी शामिल हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. मालूम हो कि लाखों रुपये से भरी एटीएम को उखाड़ कर ऑटो जेएच 10 एएस 7697 से डुमरी को ओर ले जाया जा रहा था. पोटसो मोड़ में ऑटो खराब हो जाने के कारण अपराधी एटीएम छोड़ कर भाग गये थे. गिरोह के सरगना की गिरफ्तार करने वाली टीम में नावाडीह थाना प्रभारी अमीत कुमार सोनी, एएसआइ विपीन कुमार महतो व सुबोध कुमार सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >