Bokaro News : बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों में रोष

Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के हुरदाग गांव में वनाधिकार समिति की बैठक हुई. लेकिन बैठक में सीओ और वन विभाग के संबंधित अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर ग्रामीणों ने राेष जताया.

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के हुरदाग गांव में मुखिया राजेश रजवार की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति की बैठक हुई. इसमें केदला से दनिया तक कोतरे बसतपूर कोलियरी के लिए रेलवे लाइन विस्तारीकरण को लेकर एनओसी देने पर चर्चा हुई. लेकिन बैठक में सीओ और वन विभाग के संबंधित अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते और बैठक का बहिष्कार कर दिया. मौके पर केबीपी प्रोजेक्ट के पीओ एससी गुप्ता, राइट्स कंपनी के अधिकारी के अलावा राजस्व कर्मचारी अरुण राम, पंचायत सचिव रवि रंजन, पंसस रेणु देवी, वन अधिकार समिति अध्यक्ष कौशल किशोर महतो, मनोज कुमार राम, चेतलाल प्रसाद, सकल देव महतो, आनंद सागर, सुधन महतो आदि उपस्थित थे. सीओ आफताब आलम ने बताया कि जिला में वीसी होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पााया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >