Bokaro News : भगवान परशुराम की जयंती मनी

Bokaro News : भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी.

ब्रह्मर्षि परिवार की ओर से रविवार को सेक्टर-04 में भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी. वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्श जीवन, त्याग, पराक्रम और धर्मनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. मौके पर कमलेश राय, नग नारायण प्रसाद शाही, प्रेम कुमार, नरेंद्र कुमार, श्याम मनोहर सिंह, देवनारायण सुधांशु, बैजनाथ प्रसाद शर्मा , सर्वेश चौधरी ,संजय कुमार, मिथिलेश पांडेय, अवधेश कुमार सिंह, नवल किशोर शर्मा, साधु शरण सिंह, शैलेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.

युवाओं से संस्कृति व परंपराओं को अपनाने की अपील

भगवान परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया के अवसर पर 775-बारी ऑपरेटिंग कॉलोनी स्थित केंद्रीय कार्यालय में संपूर्ण विश्व शांति सेवा परिषद व संपूर्ण ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोगों ने भगवान परशुराम की विधिवत पूजा की और उनकी जीवन गाथा सुनी. प्रदेश अध्यक्ष हरेराम पांडे ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि आदर्श जीवन मूल्यों के प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी मतभेद भुला कर एकजुट होने का आह्वान किया. युवाओं से भारतीय संस्कृति व परंपराओं को अपनाने की अपील की. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन में बबलू चौबे, राधे श्याम, मंजय पांडेय आदि ने भागीदारी निभायी. केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दुबे, केंद्रीय महासचिव डॉ अशोक कुमार पांडेय, केंद्रीय मीडिया प्रभारी विनय कुमार तिवारी व केंद्रीय मुख्य परामर्शक पूर्व ईस्टेट जज विनोद कुमार मिश्रा भी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >