गांधीनगर. सीसीएल बीएंडके एरिया की खासमहल कोनार परियोजना में निर्माणाधीन सीएचपी में पेटी कांट्रेक्टर के अधीन कार्यरत मजदूरों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा. जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव रोशन महतो और केंद्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अब्दुल्लाह अंसारी शुक्रवार को आंदोलनकारियों से मिले. बताया कि चार माह से संवेदक द्वारा चार माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इसलिए तीन दिनों से काम बंद कर दिया है. नेताओं ने कहा सीएचपी का निर्माण हेमटेक कंपनी द्वारा किया जा रहा है और उस कंपनी के अधीन कई पेटी कॉन्ट्रेक्टर कार्य कर रहे हैं. इनके अधीन कार्यरत मजदूरों काे मजदूरी नियमित नहीं दी जा रही है. कई कॉन्ट्रेक्टर सुरक्षा नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं. मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दी जाये और बैंक अकाउंट के माध्यम से भुगतान हो. कंपनी के अधिकारी प्रभु सिंह ने जेएलकेएम नेताओं की वार्ता के बाद कहा कि कुछ मजदूरों को भुगतान कर दिया गया है. कुछ मजदूरों को शनिवार तक भुगतान कर दिया जायेगा. जेएलकेएम नेताओं ने कहा कि शनिवार तक संतोषजनक निष्कर्ष नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर गुलजार, रवींद्र कुमार महतो, बसंत महतो, संजय महतो, रुस्तम, प्रमोद महतो, ईश्वर महतो, सरफराज अंसारी, इकबाल रजा, कैलाश महतो, कदीर अंसारी कुलेश्वर महतो मुन्ना महतो, चंद्रदेव महतो, तुलसी महतो, मासूम अंसारी, मनोज कुमार, मो मुस्तकीम अंसारी, हुसैन अंसारी सहित कई मजदूर उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
