संवाददाता, बोकारो नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसपी नाथू सिंह मीणा ने बोकारो पुलिस को ''''नो बाइक फॉर माइनर्स'''' अभियान चलाने का निर्देश दिया है. पिछले तीन दिनों में सिटी डीएसपी राजीव रंजन की देखरेख में इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने सेक्टर छह थाना क्षेत्र में दो निजी विद्यालयों के समीप अभियान चलाया गया. इस दो दर्जन से अधिक बाइक जब्त की. पहले दिन अभिभावकों व बच्चों को काउंसेलिंग कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. दूसरे दिन चालान काट कर जुर्माना वसूला गया. एसपी ने कहा कि नो बाइक फॉर माइनर्स चलाने के पीछे उद्देश्य अभिभावकों के साथ शहरवासियों को जागरूक करना है. नाबालिगों पर अभिभावक नजर रखें, तो सड़क दुर्घटना की संख्या कम हो जायेगी. यातायात इंस्पेक्टर नीतिश कुमार ने बताया कि दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाते हुए नाबालिग के पकड़े जाने पर अभिभावक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा. जुर्माना नहीं भरने पर तीन साल तक के जेल का भी प्रावधान है. नाबालिगों द्वारा लगातार दो पहिया व चार पहिया वाहन का उपयोग करते हुए देखा जा रहा है. इसलिए जांच अभियान तेज कर दिया गया है. यह लगातार जारी रहेगा.
नो बाइक फॉर माइनर्स... रोजाना स्कूल के पास चलेगा अभियान
बोकारो में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। पकड़े जाने पर अभिभावकों को 25 हजार रुपये जुर्माना और जेल हो सकती है।

02 | Prabhat Khabar Network