कसमार प्रखंड के दांतू स्थित खेलाचंडी मंदिर परिसर में गुरुवार को नौ दिवसीय श्री श्री 108 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं. युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम व हर-हर महादेव के जयघोष लगाते रहे. विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया. जल सेवा व सेवा शिविर लगाये गये. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकली और विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची. जहां विधि-विधान से कलश स्थापना किया गया.
यज्ञ समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा, हवन, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. कलश यात्रा में जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व जिप सदस्य गीता देवी, यज्ञ समिति के संरक्षक डॉ विष्णु प्रकाश, सचिव नागेंद्र कुमार, चंद्रशेखर नायक, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार नायक, अबोध नायक, पारस नायक,मुरलीधर नायक, अजय नायक, चंदन कुमार भारत, रमेश चंद्र दसौंधी, महेंद्र सिंह, अक्षय कुमार दसौंधी, गंगा सागर साव, देवेंद्र मुखिया, राजेश पांडेय, रामलाल ठाकुर, परमेश्वर नायक, मोहन कुमार नायक आदि शामिल थे.Bokaro News : दांतू में नौ दिवसीय यज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
Bokaro News : कसमार प्रखंड के दांतू में नौ दिवसीय यज्ञ शुरू हुआ.

Bokaro News : दांतू में नौ दिवसीय यज्ञ शुरू, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु