बीएसएल के प्लॉट/भूमि व आवासों काे कब्जा मुक्त कराने काे लेकर प्रबंधन का अभियान मंगलवार को शुरू हुआ. पहले दिन सेक्टर-09 बी व सी में नौ आवास कब्जा मुक्त कराये गये. संपदा न्यायालय-बोकारो इस्पात संयत्र की कार्रवाई से कब्जाधरियों में हड़कंप है. कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट, पुलिस बल व बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम उपस्थित थे. सोमवार को अभियान के दौरान आवास नंबर 09B/E/1149, 09B/D/0523, 09B/D/0538, 09B/D/0686, 09B/D/0745, 09C/E/0162, 09C/E/0163, 09C/E/0254 व 09C/E/0269 कब्जा मुक्त कराये गये.
पहले ही जारी किया है आदेश
उल्लेखनीय है कि संपदा न्यायालय बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा पारित आदेशों में कहा गया है कि अधिकृत प्लॉट, भूमि व आवासों को खाली कर संपदा बकाया का भुगतान कर दें, अन्यथा इन्हें बेदखली प्रक्रिया के तहत हटा दिया जायेगा और किसी भी तरह की क्षति के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे.
