Jharkhand News: बोकारो के चास में नगर निगम भवन के पास मिली नवजात बच्ची

बोकारो के चास में नगर निगम के पीछे एक नवजात बच्ची मिली है जो केवल 3 माह की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीडब्ल्यूसी के सदस्य उस बच्ची को अपने साथ ले आये.

बोकारो : बोकारो के चास में ममता को शर्मसार करने की एक घटना सामने आई हैं. दरअसल एक मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को एक कपड़े में लपेटकर चास आईटीआई मोड़ के पास बन रहे नगर निगम के पीछे बच्ची को फेंक दिया. सूचना मिलने के बाद इलाके में आस पास के लोगों का जमावड़ा हो गया. लोग उस मां को कोस रहे हैं जिसने ऐसा किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीडब्ल्यूसी के सदस्य उस बच्ची को अपने साथ ले आये.

बताया जा रहा है कि बच्ची की उम्र लगभग 3 महीने है. इस तरह की घटना बोकारो में पहली बार नहीं हुई है, ऐसे मामले कई बार सामने आये हैं, जहां मां अपने ही कलेजे के टुकड़े यहां वहां फेंक देती है. फिलहाल बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है. बच्ची को किसने और क्यों फेंका इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है.

रिपोर्ट- मुकेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >