New Year 2021 : सीएम हेमंत सोरेन नये साल की शुभकामनाएं देने आये जेपीएससी के अध्यक्ष से झारखंड के युवाओं को नौकरी को लेकर क्या बोले

New Year 2021, JPSC, government job, sarkari naukri, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (cm hemant soren) से नववर्ष (new year 2021) के पहले दिन आज शुक्रवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एवं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. सीएम ने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से कहा कि जल्द से जल्द नियुक्ति (recruitment) प्रक्रिया शुरू हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को नौकरी (government job) मिल सके.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव और झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को नए वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि झारखंड और राज्यवासियों के लिए सुख शांति, समृद्धि और विकास का यह साल हो. इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है. मुख्यमंत्री ने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से कहा कि जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को नौकरी मिल सके.

Also Read: PM Modi In Jharkhand LIVE : पीएम नरेंद्र मोदी का नये साल पर झारखंड को तोहफा, लाइट हाउस की रखी आधारशिला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड की समस्त जनता एवं देशवासियों को नव वर्ष 2021 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2021 झारखंडवासियों के लिए सुख, शांति, उन्नति, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा. उन्होंने कहा कि नया वर्ष समस्त झारखण्ड वासियों के जीवन में खुशहाली लाये. मुख्यमंत्री ने विकसित, समृद्ध और नए झारखण्ड के निर्माण के लिए प्रदेश की समस्त जनता से सरकार के विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >