बोकारो: बंसल क्लासेज, बोकारो के दो विद्यार्थियों ने नीट 2026 में सफलता हासिल की है. विमल शर्मा ने 99.3 परसेंटाइल के साथ 720 में 591 और यश राज ने 98.95 परसेंटाइल के साथ 575 अंक हासिल किये हैं. संस्थान के प्रबंध निदेशक प्रांजल कुमार भारती ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले नावाडीह के जैक बोर्ड के छात्र विमल शर्मा को संस्थान में नि:शुल्क कोचिंग दी गयी थी. यश राज चिन्मय विद्यालय का विद्यार्थी है. प्रांजल भारती ने बताया कि बंसल क्लासेज हर वर्ष गरीब व मेधावी विद्यार्थियों को नि:शुल्क मार्गदर्शन देता है, जिसके परिणामस्वरूप हर साल विद्यार्थियों का चयन आइआइटी और नीट में हो रहा है.
