प्रतिनिधि, तलगड़िया
चंदनकियारी प्रखंड के नयावन-पाबराटांड़ रथटांड़ में लगभग 70 वर्षों से रथ यात्रा निकाली जा रही है और मेला का आयोजन हो रहा है. वर्ष 1957 में संत श्री श्री उत्तमानंद परमहंस देव (रामेश्वर बाबाजी) ने ग्रामीणों के सहयोग से रथ यात्रा की शुरुआत की थी. वर्ष 1960 में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया. आयोजन में हर वर्ष कुलटांड़, पर्वतपुर, शिलफोर, ढिबरदा, योगीडीह, बरडुभी, कारीटांड़, टेटेगाबाद समेत आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु शामिल होते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यहां का रथ मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है.
