Bokaro: निशाना साधते-साधते बिगड़ी नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट राज अदिति की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

बोकारो में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट राज अदिति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Bokaro News: कुमार मंगलम स्टेडियम, सेक्टर-4 में चल रही राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब जमशेदपुर की नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज राज अदिति की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उमस और गर्मी के बीच निशाना साधते-साधते उनकी हालत खराब हो गयी. जानकारी मिलते ही आयोजन समिति और तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी तत्काल सक्रिय हो गये.

जिला तीरंदाजी संघ की सचिव ने संभाला मोर्चा

राज अदिति की स्थिति को देखते हुए बोकारो जिला तीरंदाजी संघ की सचिव एंजेला सिंह ने तत्काल मोर्चा संभाला. उन्होंने राज अदिति को संभाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. बिना किसी देरी के राज अदिति को बीजीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच और उपचार शुरू किया. इसकी जानकारी होते ही बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ लंबोदर महतो भी तत्काल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अदिति का हालचाल लिया और बेहतर चिकित्सा सुविधा को लेकर चिकित्सकों से बातचीत की. संघ की ओर से उनके उपचार और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है.

पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह

इस सूचना से प्रतियोगिता स्थल पर साथी खिलाड़ियों और सहयोगियों के बीच चिंता का माहौल बन गया. भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच प्रकाश राम ने उमस और गर्मी को देखते हुए खिलाड़ियों को पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. मंच संचालन कर रहे पिंटू ए राशिद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आये. आयोजन से जुड़े पदाधिकारी मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों की सुविधा और स्वास्थ्य पर भी नजर रख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Sahibganj: मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए खाट बनीं एंबुलेंस, अमडाबेडो गांव में सड़क तक नहीं

जूनियर वर्ग में 300 तीरंदाज दिखा रहे दम

इधर, प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के मुकाबले भी रोमांचक बने हुए हैं. रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में करीब 300 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. उमस और गर्मी के बावजूद युवा तीरंदाज पूरे जोश, धैर्य और एकाग्रता के साथ अगले दौर में जगह बनाने के लिए मुकाबला कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: निर्माण के महज सात साल में ही जर्जर हो गया पाटन अंचल कार्यालय, छत से टपक रहा पानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >