आपसी विचार से संगठन मजबुत होता है : जयराम महतो

जेएलकेएम अल्पसंख्यक मिलन समारोह में विधायक जयराम महतो ने कहा कि आपसी विचार-विमर्श से ही संगठन मजबूत होता है और पंचायत चुनाव के लिए तैयारी जरूरी है।

जैनामोड़. जैनामोड़ स्थित आर्यन इंटरनेशल होटल में शुक्रवार को जेएलकेएम अल्पसंख्यक अधिकार मंच सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ.समारोह की अध्यक्षता जेएलकेएम अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जिलानी अंसारी ने किया.समारोह में केन्द्रीय महासचिव फरजान खान, केन्द्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इकबाल हुसैन अंसारी, केन्द्रीय संगठन महासचिव खजामुद्दीन अंसारी, अखलाख अंसारी, शेख शाहिद, सद्दाम हुसैन,अबरार शेख शामिल थे.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि आपसी विचार से पार्टी संगठन मजबुत होता है.उन्होने कहा कि आगामी 2029 के विधान सभा चुनाव के पुर्व 2027 में पंचायत चुनाव एक चुनौती है.

इस चुनौती के लिए पंचायत स्तर पर जमीनी रुप से कार्य करने की जरूरत है.पार्टी के विभिन्न विंग को हर सप्ताह आपस में बैठक आपसी विचार में मंथन कर निष्क्रर्स पर पहुंचे, तभी संगठन का सार्थक पहल होगा.उन्होंने कहा कि संगठन जितना मजबुत होगा.जनता का उतने तेजी से समस्या का समाधान होगा.

इसके पूर्व पार्टी की इकाई वियाडा में बीकेएमएस कार्यालय का उद्वाटन किया.मौके पर अताउल्लाह सौदागर, मनसू महतो, रथु लहरी, खुर्शीद आलम , गुप्तेश्वर मंडल, मनोहर सिंह, अब्दुल मुत्तलिब,संतोष सिंह, आजाद खान, अमजद अंसारी, सुनील किस्कू, उत्पल मंडल, मंटू कुंभकार, धीरेन महतो, अनु महतो आदि शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >