वायरल वीडियो के बाद चास नगर निगम का एक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर को किया सस्पेंड

चास नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार दास का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

चास. चास नगर निगम कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार दास का शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने अशोक कुमार दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गयी है.

वायरल वीडियो में कंप्यूटर ऑपरेटर के हाथ में शराब की बोतल दिखाई दे रही है. वीडियो में एक अन्य व्यक्ति उनकी दराज में शराब की दूसरी बोतल रखते हुए नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद निगम प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया.

कार्यालय अनुशासन के उल्लंघन का मामला

अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि कार्यालय कक्ष में कुछ लोगों के साथ मदिरा का सेवन करने और मदिरा रखने का मामला सामने आया है. उन्होंने इसे शासकीय कार्यालय के अनुशासन एवं आचरण के प्रतिकूल बताया.

ये भी पढ़ें: BSL ने रचा नया कीर्तिमान: 2025-26 में उत्पादन के टूटे रिकॉर्ड, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एबिटडा व मुनाफे में भारी उछाल

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोक कुमार दास से स्पष्टीकरण मांगा गया था. निगम प्रशासन के अनुसार, उनके द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया.

जांच के लिए कमेटी गठित

स्पष्टीकरण के बाद अपर नगर आयुक्त ने कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गयी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >