Bokaro News : चंद्रपुरा में चार घंटे के अंदर मां-बेटी की मौत

Bokaro News : चंद्रपुरा प्रखंड की तुरियो पंचायत के सरैयाटांड़ गांव निवासी मुकेश कोडा की पत्नी सावित्री देवी (35 वर्ष) और इकलौती पुत्री साधना कुमारी (15 वर्ष) की मौत शुक्रवार की सुबह कुछ ही घंटों के अंदर हो गयी.

फुसरो नगर. चंद्रपुरा प्रखंड की तुरियो पंचायत के सरैयाटांड़ गांव निवासी मुकेश कोडा की पत्नी सावित्री देवी (35 वर्ष) और इकलौती पुत्री साधना कुमारी (15 वर्ष) की मौत शुक्रवार की सुबह कुछ ही घंटों के अंदर हो गयी. सावित्री देवी की मौत अलसुबह तीन बजे हो गयी. रात में उन्हें मामूली दस्त की शिकायत हुई थी. इसके चार घंटे बाद सुबह सात बजे साधना कुमारी की भी मौत हो गयी. वह कस्तूरबा विद्यालय चंद्रपुरा की छात्रा थी. साधना को स्कूल में बुखार की शिकायत हुई थी. परिजन कुछ दिन पहले उसे घर ले आये थे. इलाज के बाद वह स्वस्थ थी. लेकिन मां की मौत के बाद उसकी भी तबीयत बिगड़ गयी और मौत हो गयी. दोपहर बाद दोनों की अंत्येष्टि की गयी. मुकेश कोडा को तीन बेटे हैं. घटना पर पूर्व मंत्री बेबी देवी, झामुमो नेता अखिलेश महतो, मुखिया वीणा देवी, पंस सदस्य वीणा गिरि, केदार महतो ने शोक व्यक्त किया है.

रास्ते में युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत

फुसरो. फुसरो के अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो में रविवार को एक युवक को अचेत अवस्था में उपचार के लिए लाया गया, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक जादुनंदन राय ( 32 वर्ष) निमियाघाट थाना क्षेत्र के भिखनीडीह का रहने वाला था. उसके पिता बैजनाथ राय ने बताया कि बेटे के मोबाइल से किसी राहगीर ने फोन कर बताया कि उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है और उसकी स्थिति खराब है. अस्पताल आकर देखा तो मृत पड़ा था. दो दिन पूर्व जादुनंदन अपनी ससुराल अंगवाली के टुंगरी कुल्ली आया था. रविवार की सुबह ससुराल वालों से फोन से बात करा कर घर लौट रहा था. अचानक सारूबेड़ा के समीप उसकी तबीयत खराब हो गयी. उसने घर में फोन कर बताया कि बैचेनी महसूस हो रही है. राहगीरों ने उसे नावाडीह के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो भेज दिया गया. मृतक शादीशुदा था और एक पुत्र भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >