Bokaro News : आतंकी घटना से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल

Bokaro News : सीआइएसएफ चंद्रपुरा यूनिट के क्वार्टर गार्ड में आतंकी हमले से निपटने को लेकर जवानों ने मॉक ड्रिल एक्सरसाइज किया.

चंद्रपुरा. सीआइएसएफ चंद्रपुरा यूनिट के क्वार्टर गार्ड में आतंकी हमले से निपटने को लेकर जवानों ने सोमवार की शाम को मॉक ड्रिल एक्सरसाइज किया. इस दौरान दिखाया गया कि कैसे संभावित खतरों से सावधान रहते हुए उससे सावधानी पूर्वक निपटा जाये. मॉक ड्रिल में यूनिट कमांडर उप कमांडेंट नकुल कुमार वर्मा, उप कमांडेड (फायर) कैलाश यादव, आरक्षित निरीक्षक अजय कुमार, इंस्पेक्टर (फायर) गौतम राय व सुधीर कुमार, बीएचएम रामनाथ सिंह, आरक्षक राजवीर सिंह सहित 102 से अधिक जवानों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >