बोकारो : बोकारो में मैथिली भाषा-भाषियों की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा आगामी 19 जुलाई (रविवार) को पूर्वाह्न 10.30 बजे से बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर-2 डी स्थित मैथिली कला मंच, काली पूजा ट्रस्ट द्वारा स्थापित काली मंदिर के समीप मां अम्बे गार्डेन में होगी. आमसभा में विगत कार्यवाही की सम्पुष्टि, भावी रणनीति के प्रारूप व क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए परिषद के महासचिव नीरज चौधरी ने बताया : आमसभा की यह बैठक मां अम्बे गार्डेन में इसलिए आहूत की गई है, क्योंकि 19 जुलाई को मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा संचालित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में सरकारी प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी. श्री चौधरी ने उक्त आमसभा में परिषद के सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है.
मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा 19 आज
बोकारो में मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा 19 जुलाई को मां अम्बे गार्डेन में आयोजित की जाएगी। इसमें भावी रणनीति और विकास कार्यों पर चर्चा होगी।

मिथिला सांस्कृतिक परिषद की आमसभा 19 आज