चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से लापता 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने 30 अप्रैल को मुंबई से बरामद कर लिया है. मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग 22 अप्रैल को स्कूल के लिए घर से निकली थी. वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश शुरू की. 23 अप्रैल को थाना में शिकायत दर्ज करायी. युवक मुकेश महतो पर लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था. पुलिस ने 26 अप्रैल को नवी मुंबई से नाबालिग और आरोपी युवक को बरामद किया. 30 अप्रैल को नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. युवती के पिता ने थाना में गांव के एक युवक पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है.
