13 से 19 जुलाई तक कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के मार्ग व समय में बदलाव

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण 13 से 19 जुलाई तक कई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रा से पहले पूरी जानकारी देखें।

बोकारो. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 13 से 19 जुलाई तक इंजीनियरिंग, टीआरडी तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की ओर से संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान रेलवे ट्रैक और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव व आधुनिकीकरण का कार्य किया जायेगा. रोलिंग ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव और समय परिवर्तन किया गया है. इस रोलिंग ब्लॉक का असर बोकारो, पुरुलिया, आसनसोल, टाटानगर, महुदा और आसपास के रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा.

रेलवे के अनुसार, 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 13, 16, 17 और 19 जुलाई, 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 14, 17 और 19 जुलाई, 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 19 जुलाई, 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 13 और 16 जुलाई तथा 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 14, 15 और 18 जुलाई को रद्द रहेंगी. 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू 17 व 19 जुलाई को और 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया मेमू 15, 17 व 18 जुलाई को आद्रा तक ही संचालित होगी. 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो मेमू 14, 17 और 19 जुलाई को महुदा तक ही चलेगी.

इसके अलावा 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर मेमू 16 जुलाई को केवल पुरुलिया तक चलेगी. वहीं 68060 और 68055 मेमू का भी विभिन्न तिथियों में आंशिक परिचालन किया जायेगा.

रेलवे ने बताया कि 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 13, 16 और 17 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से एक घंटे विलंब से रवाना होगी. 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 14 जुलाई को एक घंटे तथा 15 और 18 जुलाई को दो घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dharmanath kumar

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >