पिंड्राजोरा गांव में जल संकट को लेकर जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ जयदेव कुमार महतो के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं ने रविवार को बोकारो विधायक श्वेता सिंह से मुलाकात की. उन्होंने पत्थर खदान जलाशय से गांव में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक प्रस्तावित परियोजना के साथ आवेदन सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि जल संकट के कारण उन्हें पीने का पानी के लिए घर से काफी दूर जाना पड़ता है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है. मौके पर रूपा देवी, आरती देवी, खुशबू देवी, पंकज गोप एवं दीपक कुमार महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
Bokaro News : जल संकट को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Bokaro News : जल संकट को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
Copied link
Bokaro News : पिंड्राजोरा के ग्रामीणों ने जल संकट को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा.