Bokaro News : विस्थापित व प्रभावित संघर्ष समिति की बैठक

वंचितों के अधिकारों को लेकर संघर्ष का निर्णय

Bokaro News : गुरुवार को चंद्रपुरा प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन की उपस्थिति व प्रमुख प्रतिनिधि मो. सनाउल्लाह की अध्यक्षता में विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष समिति की बैठक की गयी. इस बैठक मेें समिति गठन की घोषणा की गयी. संचालन पंसस राजेंद्र महतो ने किया. बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य, क्षेत्र के विस्थापित, प्रभावित व ग्रामीण ने एक स्वर में कहा कि चंद्रपुरा में 1600 मेगावाट के नये पावर प्लांट का हम सभी स्वागत करते हैं. डीवीसी प्रबंधन को प्रखंड के विस्थापित–प्रभावित परिवारों को उनका हक अधिकार देना होगा. प्रमुख चांदनी परवीन, विस्थापित मो. सनाउल्लाह व मो. फखरुद्दीन ने कहा कि विस्थापित व प्रभावितों के हित में गठित यह समिति सभी को समान रूप से लेकर चलेगी. डीवीसी के चंद्रपुरा में 883 विस्थापितों की सूची तैयार की थी, लेकिन उसमें मात्र 134 विस्थापितों को ही नौकरी मिली. नौकरी व हक अधिकार से वंचित 759 विस्थापितों तथा यहां के बेरोजगारों को नये प्लांट में रोजगार के लिए समिति लड़ाई लड़ेगी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समिति का विस्तार आगे भी जारी रहेगा. मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल महतो सहित मो. फखरुद्दीन, मो. जुबेर, रंजीत कुमार, सदानंद महतो, मंटू महतो, राजेंद्र महतो, जाबिर हुसैन, रवींद्र गिरि, कुलदीप महतो, भारत महतो, लता देवी, सुरेश महतो, चंदू रजवार, निशांत, गौतम हांसदा, कलीम, भागीरथ महतो, राजू अंसारी, राजन तुरी, अचिंतो बाउरी, निरंजन हांसदा, मो. सुल्तान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >