कार्यकर्ताओं की पसंद के अनुसार प्रत्याशी चयन की मांग

कार्यकर्ताओं की पसंद के अनुसार प्रत्याशी चयन की मांग

बेरमो. फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रह्लाद वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई. मौके पर मधुसूदन प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, बिनोद महतो, शिवलाल रवि, मदन गुप्ता, नवीन कुमार पांडेय सहित कई लोग थे. चर्चा हुई कि वर्तमान में कई ऐसे लोग बेरमो से भाजपा का उम्मीदवार बनना चाहते हैं, जिनका बेरमो के जन आंदोलन के अलावा पार्टी व संगठन विस्तार में कोेई भूमिका नही है. ऐसे कई लोग रोजाना रांची में फाइल लेकर उम्मीदवारी को लेकर बायोडाटा जमा कर रहे हैं. पार्टी पदाधिकारियों से मांग है कि पार्टी बेरमोे के कार्यकर्ताओं की पसंद के अनुसार प्रत्याशी का चयन हो. इस बार बेरमो में भाजपा की जीत तय है तथा झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विश्व में बड़ी ताकत के रूप में भारत उभर रहा है. आने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओें की जानकारी जन-जन तक पहुंचायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >