Bokaro News : रेल रोको आंदोलन को लेकर चास कुड़मी छात्रावास में बैठक

Bokaro News : 20 सितंबर को बोकारो-धनबाद के विभिन्न रेलवे स्टेशन में जुटेंगे लोग

Bokaro News : कुड़मी जाति को आदिवासी का दर्जा देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है. इसको लेकर कुड़मी समाज की ओर से झारखंड, बंगाल और ओडिशा में उग्र आंदोलन की रणनीति बनायी जा रही है. ‘रेल टेका, डहर छेका’ आंदोलन के तहत 20 सितंबर से कुड़मी समाज संगठन की ओर से विभिन्न विभिन्न रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन किया जायेगा. रविवार को चास कुड़मी छात्रावास में समाज के लोगों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनायी. अध्यक्षता छात्रावास के अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी पार्वती चरण महतो ने की. श्री महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. चास-चंदनकियारी के सैकड़ों गांवों से हजारों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगे. बोकारो धनबाद के विभिन्न रेलवे स्टेशन में रेल रोक कर कुड़मी समाज के लोग अपनी मांग रखेंगे. कहा कि कुड़मियों को एसटी में शामिल करने की मांग काफी पुरानी है. केंद्र सरकार को संसद में इस संबंध में बिल लाना चाहिए. बैठक में झारखंडी कवि जगरनाथ महतो, विश्वनाथ महतो, दुर्गाचरण महतो, अश्विनी महतो, शत्रुघ्न महतो, बुधु महतो, कंचन कुमार महतो, कुमोद चंद्र महतो, गंगाधर महतो, राकेश महतो, शक्तिराम महतो, अशोक कुमार महतो, अरुण कुमार महतो, लालटू चंद्र महतो, विदेशी महतो, सूरज डुंगरियार, मदन महतो, सुखलाल महतो, ठेकलाल महतो, खुदीराम महतो, सपन महतो, लक्ष्मण महतो आदि उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >