कथारा वाशरी में मिली कई खामियां

क्षेत्रीय सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों ने किया निरीक्षण

क्षेत्रीय सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों ने किया निरीक्षण

बेरमो फोटो जेपीजी 20-16 प्लांट का निरीक्षण करते सेफ्टी टीम के सदस्य

कथारा.

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों व अधिकारियों ने गुरुवार को कथारा वाशरी का निरीक्षण किया. प्लांट के सभी सेक्शनों का अवलोकन किया. अधिकतर जगह लोहे की सीढ़ी, रेलिंग जर्जर पाये गये. खुले आसमान के नीचे कन्वेयर बेल्ट पड़ा था. कैंटीन में साफ-सफाई की कमी पायी गयी. एसओ सेफ्टी सीबी तिवारी व पीओ विजय कुमार ने खामियों को जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया. सेफ्टी सदस्यों में एचएमकेयू के इम्तियाज खान, सीटू के निजाम अंसारी, एजेकेएसएस के सचिन कुमार, जेसीएमयू के लालधन मांझी, जमसं के कामोद प्रसाद, सीएमयू के पीके जायसवाल, एक्टू के अजय रविदास, आरकेएमयू के बैरिस्टर सिंह, बीएमएस के कृष्ण कुमार, अवधेश कुमार सिंह, प्रबंधन से सेफ्टी पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार, एसबीएन सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >