तलगड़िया. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं धनबाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मन्नान मल्लिक के निधन पर बाटबिनोर स्थित स्कूल मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मन्नान मल्लिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय मन्नान मल्लिक के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनसेवा और संगठन को मजबूत करने का कार्य किया. उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता को खो दिया है.
शोकसभा में वरिष्ठ नेता बलराम रवानी, तपन कुमार दुबे, पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर दास वैष्णव, दाऊद अंसारी, गुलेन सिंह, सुरेश सिंह, चक्रधर महतो, अनूप घोषाल, आलोक दास, स्वरूप दास वैष्णव, जीवन लाहा, विष्णु प्रमाणिक, आनंद गोराई, नारायण चटर्जी सहित दर्जनों ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय मन्नान मल्लिक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
