Bokaro News : पुल से युवती को धक्का देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News : छेड़खानी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Bokaro News : बेरमो थाना क्षेत्र के चलकरी पुल के पास एक युवती को पुल से नीचे गिराने के मामले में पुलिस ने आरोपी पटेल नगर निवासी मो जिशान आलम को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर बेरमो थाना में कांड संख्या 43/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आवेदन में पटेलनगर निवासी मो जिशान आलम पर अभद्र व्यवहार, छेड़खानी तथा धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि आरोपी और पीड़िता के बीच पूर्व से प्रेम संबंध था. रविवार को दोनों चलकरी पुल पर मिले थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसके बाद घटना घटी. बेरमो पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी मो जिशान आलम, पिता मो नुर आलम, निवासी पटेलनगर, थाना बेरमो, जिला बोकारो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >