Bokaro News : अवैध संबंध में महिला व पुरुष ने की आत्महत्या

Bokaro News : चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीचिदरी पंचायत में शुक्रवार को एक महिला और एक पुरुष ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

ललपनिया. चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीचिदरी पंचायत में शुक्रवार को एक महिला और एक पुरुष ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना का कारण अवैध संबंध है. घटना का छुपाने की कोशिश की गयी. दो दिन बाद पुलिस को जानकारी मिली तो गांव पहुंची. पता चला कि महिला का जिससे अवैध संबंध था, वह रिश्ते में भैंसुर लगता था. ग्रामीणों को पता चल गया तो दोनों ने लोक लज्जा के कारण अलग-अलग जगह आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के बाद शवों को लोगों ने जला भी दिया. मामले पर थाना प्रभारी ने कहा कि गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >