Mahashivratri 2021 Jharkhand : पहाड़ी बाबा के दरबार पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, राज्य की खुशहाली की कामना की

Maha shivratri 2021 Jharkhand Update| Happy shivratri 2021 Wishes and messages : आज महाशिवरात्रि है. झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, दुमका स्थित बाबा बासुकिनाथ और रांची के पहाड़ी मंदिर समेत सभी शिवालयों को सजाया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति द्वारा पहाड़ी मंदिर, रांची में आयोजित समारोह में शामिल हुए. श्री सोरेन ने शिव और पार्वती के स्वरूप का पूजन और आरती कर अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत की.

Live Updates
3:23 AM. 12 Mar 21 9:53 PM. 11 Mar

देवघर के बाबाधाम में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

गुरुवार को देवनगरी देवघर में सवा लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया. कोरोना काल के बाद पहली बार श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुंची. महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचने लगा था. बाबा मंदिर का पट अहले सुबह तीन बजे खोला गया. पट खुलने के साथ ही 3:05 बजे से 3:20 बजे तक बाबा भोलेनाथ को कांचा जल अर्पित किया गया. इसके बाद पुजारी नीमू झा ने सरदारी पूजा शुरू की, जो 3:45 बजे तक चली. इसके बाद 15 मिनट तक गर्भगृह में मौजूद पुरोहितों ने बाबा की स्पर्श पूजा कर मंगलकामना की.

3:23 AM. 12 Mar 21 9:53 PM. 11 Mar

रांची के पहाड़ी मंदिर में सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

महाशिवरात्री के मौके पर झारखंड की राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में गुरुवार को सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ने लगी. सबसे पहले बाबा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महास्नान कराया गया. इसके बाद पूजा अर्चना कर विवाह की रस्म अदा की गयी अौर उन्हें मोर मुकुट पहनाया गया. बाद में महाआरती करते हुए सबकी मंगलकामना के लिए प्रार्थना किया गया.

3:23 AM. 12 Mar 21 9:53 PM. 11 Mar

टूटी झरना के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रामगढ़ के कुजू अंतर्गत भरेचनगर सांडी स्थित टूटी झरना मंदिर में शिवरात्रि महापर्व पर पूजा- अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं ने गर्भ गृह के अंदर स्थापित शिवलिंग पर बारी-बारी विधिवत पूजा- अर्चना की. पूजा- अर्चना को लेकर श्रद्धालु फूलों से सजी डलिया को लेकर कतारबद्ध थे. मंदिर परिसर में पूजा की दुकानें भी सजी थी. यहां का माहौल पूरी तरह मेले की तरह थी. मंदिर के पुजारी उमेश पांडेय ने कहा कि यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है. मंदिर के गर्भगृह में अवस्थित शिवलिंग के ऊपर जलाभिषेक कोई और नहीं बल्कि मां गंगा स्वयं करती है. शिवलिंग के ऊपर जलाभिषेक बारह महीने और 24 घंटे होते रहता है. चापानल से भी अपने आप बिना हैंडपंप चलाए पानी गिरता रहता है.

3:23 AM. 12 Mar 21 9:53 PM. 11 Mar

मधुमक्खी के डंक से शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, कई घायल

महाशिवरात्रि के मौके पर हजारीबाग जिला अंतर्गत दारू में शिव मंदिर में पूजा- अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु और राहगीरों को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया. इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. इस दौरान बच्चे समेत कई महिलाएं घायल हो गयी. मंदिर के सामने एक विशाल वृक्ष में दर्जनों मधुमक्खी का छता लगा था. अचानक मधुमक्खियों की झुंड ने श्रद्धालु समेत राहगीरों को अपना निशाना बनाया.

3:23 AM. 12 Mar 21 9:53 PM. 11 Mar

बड़कागांव में निकली शिव बारात, छऊ नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

हजारीबाग के बड़कागांव में शिवरात्रि महापर्व को लेकर शिव बारात निकाली गयी. शिव बारात राम जानकी शिव मंदिर से शुरू हुआ. फिर मुख्य चौक होते हुए सूर्य मंदिर पहुंचा. वहां से श्रद्धालु जल लेकर दोबारा मुख्य चौक गुरु चट्टी, थाना रोड, सिरमा, छवाणियां, बड़कागांव के प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर में पहुंचा. शिव बारात में छऊ नृत्य आकर्षण का मुख्य केंद्र था. इस मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, उप मुखिया रंजीत कुमार मेहता, नरसिंह प्रसाद, शशि कुमार मेहता, रामधनी महतो, जय शंकर महतो, संदीप कुशवाहा, यदु महतो, प्रवीण कुमार मेहता, पूनम साव शामिल थे.

3:23 AM. 12 Mar 21 9:53 PM. 11 Mar

शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

महाशिवरात्रि को लेकर रांची के मेसरा इलाके के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. बांधगाड़ी और दीपाटोली क्षेत्र में आयोजित शिव बारात में विधायक व डिप्टी मेयर शामिल हुए.

मुख्य बातें

Maha shivratri 2021 Jharkhand Update| Happy shivratri 2021 Wishes and messages : आज महाशिवरात्रि है. झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, दुमका स्थित बाबा बासुकिनाथ और रांची के पहाड़ी मंदिर समेत सभी शिवालयों को सजाया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति द्वारा पहाड़ी मंदिर, रांची में आयोजित समारोह में शामिल हुए. श्री सोरेन ने शिव और पार्वती के स्वरूप का पूजन और आरती कर अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >