बंद घर से लाखों की चोरी

चास : सोलागीडीह स्थित लोकनाथ मंदिर के पास रहने वाले संतोष माहथा के बंद घर में चोरी हुई है. इसमें एक लाख दस हजार रुपये नकद व गहनों के चोरी होने की बात पीड़ित ने कही है. घटना छह मार्च की बतायी जा रही है. बुधवार को श्री माहथा ने चास थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज […]

चास : सोलागीडीह स्थित लोकनाथ मंदिर के पास रहने वाले संतोष माहथा के बंद घर में चोरी हुई है. इसमें एक लाख दस हजार रुपये नकद व गहनों के चोरी होने की बात पीड़ित ने कही है. घटना छह मार्च की बतायी जा रही है. बुधवार को श्री माहथा ने चास थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में पीड़ित ने चास पुलिस को बताया : वह सियालजोरी में रहकर एक कैंटीन चलाते हैं.

छह मार्च की शाम में उन्हें पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी. इसके बाद वह अपने एक परिजन को मौके पर भेजा, चोरी की पुष्टि होने पर चास पुलिस को सूचना दी. चास पुलिस मौके पर पहुंच चोरी का जायजा लिया. उन्होंने बताया : चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे. चोरों ने आलमीरा में रखे नकदी व जेवरात चुरा लिया. चास पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >