Bokaro News : गोमिया. गोमिया के आइइएल थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद मोहल्ला में बंद पड़े एक आवास का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. पीड़िता सावित्री देवी (पति स्व. शिवबचन राम) ने बताया कि वह दिसंबर माह में अपनी बेटियों से मिलने बोकारो गयी हुई थीं. उनकी दोनों बेटियां वहीं रहती हैं. शुक्रवार शाम जब वह घर लौटीं तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पीड़िता के अनुसार घर से करीब 75 हजार रुपये नकद, लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात, 20 हजार रुपये के पीतल के बर्तन, 32 इंच का एलइडी टीवी, 40 साड़ियां, 30 चादर, जमीन से जुड़े कागजात, दो बैंक पासबुक और एक चेकबुक चोर ले गये. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.
Bokaro News : बंद आवास का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Bokaro News : बंद आवास का ताला तोड़ लाखों की चोरी
Copied link
Bokaro News : गोमिया के आइइएल थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद मोहल्ला में घटी घटना