Bokaro news : हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Bokaro news : मृतक की पत्नी ने बिजली विभाग के खिलाफ दर्ज कराया केस

Bokaro news : बोकारो जिले के बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत लंका गांव निवासी स्व. किनु महतो के पुत्र घोलटू महतो(46 वर्ष) हतूपत्थर के पास मजदूरी करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल की पुरुलिया के अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम मौत हो गयी. बंगाल पुलिस ने पुरुलिया में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पत्नी रीता देवी के बंगाल पुलिस के समक्ष दिये गये बयान के आधार पर बरमसिया पुलिस मामला दर्ज कर आगे की करवाई करेगी. घटना को लेकर लंका पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप महतो ने बताया कि चंदनकियारी के बिजली विभाग की लापरवाही के कारण मजदूर की जान गयी है. बिजली विभाग के खिलाफ मृतक के पत्नी ने मामला दर्ज कराया है. दिलीप महतो ने बताया कि घोलटू महतो हतूपत्थर के पास मजदूरी कर रहा था. जहां कार्यस्थल पर 11 हजार का तार झूला रहा था. कार्य के दौरान घोलटू महतो हाइटेंशन तार की चपेट में आकर घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पुरुलिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. स्थानीय बरमसिया पुलिस और चंदनकियारी के अंचलाधिकारी को घटना की सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >