Bokaro News : महाशिवरात्रि को लेकर कोयलांचल भक्तिमय

Bokaro News : महाशिवरात्रि को लेकर बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हो गया है. बुधवार को विभिन्न शिवालयों से शिव बरात निकाली जायेगी और रात्रि में पूजा होगी.

फुसरो. महाशिवरात्रि को लेकर बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हो गया है. बुधवार को विभिन्न शिवालयों से शिव बरात निकाली जायेगी और रात्रि में पूजा होगी. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. बुधवार को शिवालयों में पूजा के लिए सुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगेंगे. कई जगह विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. महाशिवरात्रि को लेकर मंगलवार को बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी लोगों ने की. फुसरो बाजार, नया रोड फुसरो, पुराना बीडीओ ऑफिस, करगली बाजार, करगली गेट, ढोरी स्टाफ क्वार्टर, सुभाष नगर, जवाहर नगर, रामनगर, सेंट्रल कॉलोनी मकोली, स्टेशन रोड फुसरो, ढोरी बस्ती रेहवाघाट, सौतारडीह, कदमाडीह, घुटियाटांड़, मधुकनारी, भेड़मुक्का, अंगवाली, पिछरी, चलकरी सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में मंगलवार को महाशिवरात्रि को लेकर दिन भर तैयारी चलती रही. ढोरी बस्ती भोला स्थित शिव मंदिर में बुधवार की शाम को कानपुर से आने वाली टीम द्वारा शिव परिवार की भव्य झांकी प्रस्तुत की जायेगी.

कई जगह आयोजित अखंड हरि कीर्तन संपन्न

फुसरो. बेरमो थाना परिसर स्थित श्री श्री शिव मंदिर में महाशवरात्रि को लेकर आयोजित 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन मंगलवार को संपन्न हो गया. पंडित रजनीकांत पांडेय, राकेश पांडेय, सूर्यकांत पांडेय, मुरारी पांडेय व ब्रह्मदेव पांडेय ने मुख्य यजमान से पूजा, हवन व आरती कराये. इसके बाद भंडारा में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय भी आशीर्वाद लेने पहुंचे. मौके पर भाजपा नेता विक्रम पांडेय, फुसरो नप के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, बैभव चौरसिया, अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अखतर, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, श्रीकांत मिश्रा, साधु बाउरी, ललन रवानी, जितेंद्र सिंह, प्रदीप महतो, अनिल गुप्ता, छोटू रविदास, अरविंद सिंह, संतोष सिंह सहित बेरमो थाना व महिला थाना के एसआइ, एएसआइ, जवान व कर्मी मौजूद थे.

इधर, नया रोड फुसरो स्थित शिव मंदिर शांतिनगर में न्यू स्टूडेंट क्लब व महाशिवरात्रि पूजा समिति की ओर से आयोजित अखंड हरिकीर्तन का समापन मंगलवार को हवन व आरती के साथ हुआ. कन्या पूजन के बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन में संतोष रवानी, अशोक रवानी, टेकलाल रजक, राजू रजक, भोला रजक, सीताराम रजक, संजू मोदी, राजा मोदी, मिथिलेश मोदी, विनय रजक आदि का योगदान रहा. ढोरी खास स्थित महावीर मंदिर में भी अखंड हरिकीर्तन संपन्न हुआ. पूजा और हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >