बोकारो. श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो में मैंगो डे सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ और मैंगोलिशियस मोमेंट्स (आम के मजेदार पल) मनाया गया. प्री-नर्सरी के बच्चों ने डांस प्रस्तुत किये और अपने माता-पिता के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने रैंप वॉक के माध्यम से आम की अलग-अलग किस्मों को दिखाया. अभिभावकों ने आम से बनी अलग-अलग डिश व पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी. चेयरमैन पी राजगोपाल, उपाध्यक्ष शशींद्रन करात व मोहनन आर. नायर, महासचिव इएस सुसीलन, कोषाध्यक्ष बालाचंद्रन व निदेशक मंडल के सदस्य सुरेश कुमार केए और डॉ सुरेश बाबू ने बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी.
निदेशक डॉ एसएस महापात्रा ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है. प्राचार्या पी शैलजा जयकुमार ने कहा ऐसे आयोजन से बच्चों का बुनियादी विकास होता है. उप प्राचार्य राजलक्ष्मी ने मौसमी फलों और उनके फायदों के बारे में जानकारी दी.
