BOKARO NEWS : कथारा के उप प्रबंधक चंदन कुमार सम्मानित

BOKARO NEWS : कथारा क्षेत्र के उप प्रबंधक चंदन कुमार को कंपनी स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नोडल अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया.

कथारा. सीसीएल मुख्यालय, रांची में शनिवार देर शाम आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान के समापन समारोह में कथारा क्षेत्र के उप प्रबंधक चंदन कुमार को कंपनी स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नोडल अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया. क्षेत्र के जीएम संजय कुमार सहित क्षेत्र के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है. यह पुरस्कार सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक नीलेन्दु कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीआइएल एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया. समापन समारोह में सीसीएल के सभी क्षेत्रों के जीएम सतर्कता पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर क्षेत्र के जीएम संजय कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. यह सम्मान कथारा क्षेत्र की पूरी टीम को समर्पित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >