Bokaro News : सीसीएल खासमहल–कारो स्पेशल फेज दो पहाड़ी पर चल रही पांच सुरंगें जमींदोज

Bokaro News : अवैध खदानों पर चला प्रशासन का डंडा

Bokaro News :

बोकारो थर्मल-गांधीनगर.

बोकारो थर्मल थाना के सीसीएल बोकारो–करगली प्रक्षेत्र अंतर्गत खासमहल और कारो स्पेशल फेज–दो परियोजना की पहाड़ी में कोयला माफियाओं के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया. लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के खेल और बुधवार को प्रभात खबर द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किये जाने के बाद विभाग हरकत में आया. शुक्रवार को सीसीएल सुरक्षा बल, होमगार्ड के जवानों और बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कारो स्पेशल फेज–दो की पहाड़ी पर स्थित पांच अवैध कोयला खदानों के मुहाने की डोजरिंग करा दी.

विदित हो कि खासमहल परियोजना पदाधिकारी के आवास से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर कोयला माफिया बेखौफ होकर मौत का खेल खेल रहे थे. इन सुरंगों की गहराई इतनी ज्यादा थी कि कारोबारी अपनी बाइक लेकर खदान के अंदर तक चले जाते थे और बोरियों में कोयला लादकर बेखौफ बाहर निकलते थे. खदानों के पास से पूर्व में भारी मात्रा में कोयला भी जब्त किया गया था, लेकिन इसके बावजूद माफिया फिर से सक्रिय हो गये थे. मिली सूचना पर जीएम के निर्देश पर एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर डी. मांझी, एसीसीआई जेटलू महतो और मंटू सिंह भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं, बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव ने अनि गादऍ बानरा को जवानों के साथ मौके पर भेजा. सुरक्षा बलों ने भारी मशक्कत के बाद एक-एक कर पांचों सुरंगों को जेसीबी से भरवा दिया. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि फेज–दो की पांच नंबर खदान को भी अगले एक-दो दिनों में डोजरिंग कर बंद कर दिया जायेगा. कहा कि डोजरिंग के पूर्व तय मानकोें को पूरा करते हुए माइक से आसपास के गांव एवं क्षेत्रें में प्रचार–प्रसार करवाया गया. साथ ही पांचों अवैध खदानों के बाहर 20 मार्च को डोजरिंग करवाने की सूचना भी चिपका दी गयी थी. इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >