BOKARO NEWS : बेरमो में धूमधाम से की गयी करमा पूजा

बेरमो में धूमधाम से की गयी करमा पूजा

फुसरो. महिलाओं व युवतियों ने शनिवार को भाईयों के लंबी उम्र की कामना को लेकर उपवास रख कर करमा पूजा की. देर रात अखड़ा में करम डाली गाड़ कर पूजा की गयी. ढोरी बस्ती सौतारडीह, घुटियाटांड़, रेहवाघाट, कदमाडीह, सिंगारवेडा, बालुबेंकर, आंबेडकर कॉलोनी, बड़कीटांड़, भेड़मुक्का, मधुकनारी, ढोरी पेंच, सुभाष नगर, जवाहर नगर, पिछरी, अंगवाली, चलकरी आदि के दर्जनों अखाड़ों में महिलाओं व युवतियों ने मांदर की थाप और करमा गीतों पर नृत्य किया. चंद्रपुरा. चंद्रपुरा, दुगदा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह सामूहिक पूजन किया गया. युवतियों व महिलाओं ने जावा के सामने नृत्य किया. चंद्रपुरा के संडे मार्केट, चर्च रोड, न्यू पिपराडीह सहित घटियारी, नर्रा, पपलो, जूनौरी, ललमटिया, मदनपुर, चंदनाबाद, कुरूंबा, बंदियो, तारानारी, कमलडीह, बेलियांटांड़, तेलो के अलावा दुगदा के गांवों में करमा पर्व को लेकर उत्साह देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >