Kangana Ranaut : रांची : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को संबोधित किया है और कहा है कि मुंबई में माफियाओं और मवालियों की तूती बोल रही है. बीएमसी ने जिस तरह से कंगना रनौत का घर तोड़ा है, उससे ऐसा लगता है कि वहां संविधान की रक्षा करने वाला कोई नहीं है. विधायक सरयू राय ने प्रधानमंत्री से महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की सिफारिश करने की भी मांग की है.
आपको बता दें कि कंगना रनौत के ऑफिस को अवैध निर्माण बताते हुए बीएमसी ने तोड़ दिया है. हालांकि हाईकोर्ट ने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर बाद में रोक लगा दी है. बिहार के रहनेवाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड अभिनेत्री कगना रनौत काफी मुखर रही हैं और लगातार हमले कर रही हैं. कंगना के समर्थन में विधायक सरयू राय ने प्रधानमंत्री से महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की सिफारिश करने की मांग की है.
जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का समर्थन किया है और उनके खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई की निंदा की है. इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई के हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.
विधायक सरयू राय ने ट्वीट करते हुए कहा है कि देश, समाज और कला-संस्कृति को नुकसान व अपमानित करनेवालों की फिल्मों व व्यवसाय का उसी तरह नीतिगत बहिष्कार करने की जरूरत है, जैसे चीन के सामान का बहिष्कार किया जा रहा है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
