Bokaro news : शनिवार से ससुराल के बाहर बैठी जुगनू ने प्रशासन से लगायी गुहार

Bokaro news : देवर व नंदोसी पर घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाने का आरोप

Bokaro news : बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बारी को-ऑपरेटिव आवास संख्या 22 के बाहर अपने माता-पिता के साथ शनिवार से जुगनू झा बैठी हुई है. आवास के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ है. सेक्टर 12 थाना की पुलिस ताला खोलने में असमर्थता व्यक्त कर रही है. इसे लेकर जुगनू ने शनिवार को सेक्टर 12 थाना, एसपी बोकारो व सिटी डीएसपी को आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि पारिवारिक विवाद चल रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद 12 मार्च 2025 को बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी (ससुराल) आवास में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रवेश कराया गया. अपने माता-पिता के साथ आवास में रही थी. मेरे दादाजी के निधन के कारण दो अक्तूबर को सपरिवार बिहार के मधुबनी गयी. श्राद्धकर्म समाप्ति के बाद 11 अक्तूबर को सुबह साढ़े सात बजे को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास लौटी. आवास के मुख्य द्वार पर ताला बंद था. लगभग 10 बजे दिन में मेरे देवर राकेश कुमार झा व बडे नंदोसी चंदन कुमार झा के साथ तीन युवक आये और ताला नहीं खोलने की धमकी दी. ताला खोलनेवाले को बुलाया गया, तो उसे भी धमकी देकर भगा दिया गया. सामान के साथ आवास के बाहर बैठी हूं. जुगनू ने बताया कि आवास के आसपास दो-तीन संदिग्ध युवक लगातार घूम रहे हैं. ऐसे में किसी अनहोनी का डर बना हुआ है. कोट मामला क्या है. संबंधित थाना से इसकी जानकारी ली जा रही है. आवासधारी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. न्यायालय के आदेश का पालन हर हाल में होगा. – आलोक रंजन, सिटी डीएसपी, बोकारो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >