जेपीएससी मुख्य परीक्षा व बीएड सेमेस्टर 1 की परीक्षा एक ही तिथि को

अभ्यर्थियों ने की बीएड की परीक्षा में परिवर्तन करने की मांग

कसमार.

झारखंड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा तथा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद(बीबीएमकेयू) के द्वारा बीएड (सेमेस्टर-1) की परीक्षा एक ही तारीख 22 जून को रख दी गयी है. इसको लेकर ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें दोनों परीक्षाओं में बैठना है, वे परेशान हैं. बीएड की परीक्षा तिथि में परिवर्तन करने की मांग उठायी है. कसमार प्रखंड के गोरियाकुदर निवासी अमित महतो, प्रमोद कुमार महतो आदि ने कहा कि काफी मेहनत से जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद 22 से 24 जून को होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिल रहा है. वे सभी बीबीएमकेयू में बीएड (सेमेस्टर-1) के भी छात्र हैं. इसकी परीक्षा 22 से 28 जून तक निर्धारित कर दी गई है. अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसे अनेक अभ्यर्थी हैं, जिन्हें दोनों परीक्षाओं में बैठना है. जेपीएससी की परीक्षा पूर्व से निर्धारित है. इसलिए कोयलांचल विश्वविद्यालय को चाहिए कि 22 जून से 24 जून तक की बीएड (सेमेस्टर-1) की परीक्षा तिथि में परिवर्तन करे.

गोमिया विधायक ने कुलपति को लिखा पत्र :

इधर, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गुरुवार को इस मामले में बीबीएमकेयू के कुलपति को पत्र लिखा है. विधायक ने जेपीएससी मुख्य परीक्षा को ध्यान में रखते हुए 22 से 24 जून तक की बीएड सेमेस्टर 1 की परीक्षा तिथि में परिवर्तन करने की अनुशंसा की है. विधायक ने कहा कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखकर तिथि में परिवर्तन जरूरी है. अन्यथा जेपीएससी मुख्य परीक्षा के कई छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >