Bokaro News : अंतिम वर्ग तक पहुंचेगी झामुमो की विचारधारा : डॉ रतनलाल

Bokaro News : झामुमो बोकारो जिला संयोजक मंडली की बैठक

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला संयोजक मंडली की बैठक शनिवार को बोकारो परिसदन में हुई. अध्यक्षता संयोजक प्रमुख डॉ रतनलाल मांझी ने की. बैठक में संगठन को मजबूत करने व चार फरवरी को धनबाद में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर निर्णय लिया गया. जिला संयोजक डॉ रतनलाल मांझी ने बताया : 19 जनवरी को बोकारो नया मोड़ बिरसा चौक से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी. 20 जनवरी से गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. अभियान के तहत कार्यकर्ता हर गांव के हर परिवार से कम से कम दो सदस्य को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे. डॉ मांझी ने कहा : अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने व जनता तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का माध्यम होगा. मौके पर जयनारायण महतो, मंटू कुमार यादव, बीके चौधरी, हसन इमाम अंसारी, मुक्तेश्वर महतो, विजय रजवार, प्रमोद तापड़िया, पूनम देवी, पानबाबू केवट, दीपक महतो, मदनमोहन महतो व कलाम अंसारी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >